Advertisement

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा योग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अनुठा उपहार : बारा -अटरू, विधायक राधेश्याम बैरवा


केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा योग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अनुठा उपहार : बारा -अटरू, विधायक राधेश्याम बैरवा
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
बारा– योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अनुठा उपहार है , यह न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है । योग एक प्राचीन कला है जो मन और शरीर को जोड़ती है। यह विचार स्थानीय राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय परिसर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, कोटा , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय. भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में बारा -अटरू, विधायक राधे श्याम बैरवा ने व्यक्त किए गए। इस अवसर पर राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारा के प्रिसिपल डॉ. संजय ववेजा ,अंकित मेघवाल , अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय की प्रिसिपल डॉ. सुनिता नागर , योग शिक्षक नरेश सुमन आदि उपस्थित थे।
राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारा, इजिनियरिंग कालेज बारा तथा अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय के सहयोग से आयोजित योगाभ्यास जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा की योग केवल एक व्यायाम नहीं , बल्कि एक जीवनशैली है। यह हमें स्वस्थ, शांत और खुश रहने की दिशा में ले जाता है। उन्होंने कहा की योग एक व्यायाम है जिसे करके हम अपने शरीर के तत्वों को संतुलित करते हैं। इसके अलावा यह हमें ध्यान लगाने और आराम करने में मदद करता है। इसके अलावा, योग हमें अपने शरीर के साथ-साथ मन पर भी नियंत्रण रखने में मदद करता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा ने कहा कि आज की तनावपूर्ण दिनचर्चा वाले जीवन में योग हमारे लिए वरदान की तरह है। हमें न केवल खुद योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए वरन् अपने परिवार व निकटजनों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा की कपाल भांति, अनुलोम- विलोम,भस्त्रिका,उजाए ,भ्रामरी आदि प्राणायाम के द्वारा जीवन को सहज और स्वस्थ बनाया जा सकता।
कार्यक्रम में पंतजलि योग समिति बारा के योगाचार्य गौरी नंदन आर्य उपस्थित जन समुदाय को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर अनेक प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी व उद्गिथ प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शवासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास कराया गया।
योगाभ्यास के बाद प्रतिभागियों के लिए योग पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारा , इजिनियरिंग कॉलेज, बारा तथा अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय का समस्त स्टाफगण एवं विधार्थीयो ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन ब्यूरो के श्री प्रेम सिंह यादव ने किया।
———–
रामेश्वर लाल मीणा, सहायक निदेशक 9414783275

Janta Ka Sach News