Advertisement

सनातन के सम्मान में श्री राजपूत करणी सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच उग्र प्रदर्शन किया,


सनातन के सम्मान में श्री राजपूत करणी सेना ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच उग्र प्रदर्शन किया,

विकास राठौर रिपोर्टर मोहम्मदाबाद ब्लॉक

फर्रुखाबाद सलेमपुर में बौद्ध अनुयाइयों द्वारा सनातन धर्मावलंबीयो की पूजा पद्धति मूर्ति पूजा आदि व सनातन के प्रतीक तिलक लगाना, रक्षा कवच धारण करना जिसे बौद्ध अनुयाइयों ने गुलामी की निशानी बताया था। बौद्ध धर्म प्रचारक मानसिंह बौद्ध व रामप्रकाश बौद्ध द्वारा धर्म प्रचार की आड में सामाजिक वैमनस्यता, द्वेषभाव भड़काने का कुकृत्य किया। जिससे सनातन धर्मावलंबीयो की पूजा पद्धति मूर्ति पूजा पर गुलामी जैसी व्याख्या कर अपमानित किया है जिससे सनातन अनुयाइयों की भावनाएं आहत हुई हैं। जिसको लेकर सनातन अनुयाइयों ने थाना राजेपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें पूरा घटनाक्रम लिखकर दिया था, थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की जिससे आक्रोशित सनातनियों ने श्री राजपूत करणी सेना परिवार से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई थी जिसमें श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने जनपद फर्रुखाबाद की टीम को जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के लिए भेजा। साथ ही ज्ञापन में दो दिन का समय भी दिया गया था कि अगर उपरोक्त सभी मानसिंह बौद्ध, रामप्रकाश बौद्ध, आयोजक अनिल कुमार बौद्ध पर कार्यवाही नहीं होती है तो श्री राजपूत करणी सेना परिवार पूरी दमदारी से धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करने को बाध्य होगा । दो दिनों में पुलिस क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने सलेमपुर जाकर आयोजक से चार लाइन का माफीनामा लिखा इति श्री कर ली, जिससे श्री राजपूत करणी सेना आक्रोशित हो गई सेना पदाधिकारियों का कहना है कि जो आयोजक अनिल द्वारा माफीनामा लिखा गया वो हमें मंजूर नहीं क्योंकि अपमान करने वाला मानसिंह बौद्ध, रामप्रकाश बौद्ध है जिसने भरे मंच से सैकड़ों लोगों के सामने सनातन धर्मावलंबीयो का अपमान किया है और अकेले में आयोजक से लिखाकर देना कोई मायने नहीं रखता है। ऐसे तो कोई भी सनातन धर्म को लेकर उलूल जलूल बयान जारी करने का काम करेगा और चार लाइन लिखकर दे देगा । अगर माफी मांगनी है तो आन कैमरा सनातनियों के बीच मांगे सनातन धर्मावलंबी माफ कर देंगे अकेले में माफी मांगने से कोई फायदा नहीं है। आक्रोशित सनातनियों ने श्री राजपूत करणी सेना की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच जमकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए प्रदर्शन उग्र होने से पूर्व अधिकारी बाहर आए और उन्होंने श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह से वार्ता कर दो दिन का समय मांगा साथ ही ये भी आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ही प्रेस के सामने मानसिंह बौद्ध रामप्रकाश बौद्ध माफी मांग कर अपनी गलती सुधारने का कार्य करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुँवर विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व सनातन प्रेमियों ने न्याय ना मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर हल्ला बोल व धरना प्रदर्शन किया जाएगा ने दो दिन का समय माँग कर सभी को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। श्री राजपूत करणी सेना ने कलेक्ट्रेट पूरी ताकत से हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन में उपस्थित जिसमें प्रमुखतः से श्री राजपूत करणी सेना के अरविन्द चौहान (जिला प्रभारी)
सुशील सिंह चौहान (जिलाध्यक्ष)
लक्ष्मी शरण सिंह (जिला संरक्षक)
रतनपाल सिंह (जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ)
सिद्धांत सिंह (जिला उपाध्यक्ष)
अवनीश तोमर (जिला सचिव)
राम प्रताप सिंह भानू (अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष)
अंशुल सिंह चौहान (ब्लॉक बढ़पुर उपाध्यक्ष)
धनंजय सिंह (ब्लॉक बढ़पुर उपाध्यक्ष)योगेश सिंह
व नितेश मिश्रा राघवेन्द्र सिंह अंकितअग्निहोत्री अनुज पंडितप्रियंक मिश्रा प्रानसू मिश्रासत्येंद्र मिश्रा गोविंद सिंह
अनुज सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News