
महराजगंज 20 जून 2025, प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री ईशान प्रकाश द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज के प्रांगण में दिनांक 23 जून, 2025 दिन सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें फ्लुएंटग्रिड द्वारा जनपद महराजगंज हेतु मीटर रीडर एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन किया जाना है। पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता इन्टरमीडीएट/आईटीआई/पालीटेक्निक एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण कराएँ एवं अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पर्चा की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10.30 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महराजगंज में उपस्थित हो।
इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।


