
नगर परिषद मे फर्जी दस्तावेज से पट्टा बनवाने का आरोप / मामला दर्ज
जनता का सच
गंगापुर सिटी नादौती क्षेत्र के केमरी गांव निवासी . लखन महावर ने उदेई मोड थाने में फर्जी दस्तावेज से पट्टा बनवाने का मामला दर्ज कराया है । इसमें चार . जनो को नामजद किया है। । पीडित लखन ने बताया कि उसे पिता सुखलाल के नाम एफसीआई गोदाम के पास प्लाट था। इसे अभिषेक गुर्जर ने खरीदने के लिए कहा । इस पर सौदा 89 लाख मे तय हो गया। इसका इकरारनामा उसने पृथ्वी राज रैगर के नाम करवा दिया । साथ ही 11 लाख रुपए साई पेटे दे दिए लेकिन तीन चार माह बाद जब उससे शेष राशि मागी तो वह टाल मटोल करता रहा बाद में पता चला कि उसने फर्जी कागजात से पट्टा बनबा लिया है। जबकि वास्तविक दस्तावेज उसके पास ही सोमेश अग्रवाल तथा गोलू कुमार ने भी किया पुलिस मामले की जाच कर रही है।


