Advertisement

राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की समीक्षा बैठक जिले की माडर्न हेरिटेज एकेडमी गोरखपुर में कल शाम 4 बजे सकुशल संपन्न हुई


राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की समीक्षा बैठक जिले की माडर्न हेरिटेज एकेडमी गोरखपुर में कल शाम 4 बजे सकुशल संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह जी ने संगठन की स्थिति का जायजा उपस्थित सभी पदाधिकारियों से लिया और उनकी कमियों को सुधारने की हिदायत भी दिया। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, जिला मंत्री शिवांश मिश्र, जिला विधिक सलाहकार ओमप्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता विवेक पांडेय, महानगर अध्यक्ष अनवर अली अंसारी आदि पदाधिकारीगण एवं सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे। उक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह जी ने बताया कि आप सभी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन तन्मयता के साथ करे। आप सभी अपनी व्यक्तिगत कार्यवाही रजिस्टर बनाए और उसमें पिछले कार्यवाहियों को दर्ज करते हुए उसकी स्वयं समीक्षा करें।अंत में उपस्थित सभी लोगों उपाध्यक्ष जी के विचारों का समर्थन करते हुए बैठक को समाप्त किया।

Janta Ka Sach News