
बहेड़ी में कथित डॉक्टर भूरा पर फिर उठे सवाल: अवैध रूप से घर में चला रहा क्लिनिक, मरीजों की जान से कर रहा खिलवाड़
बहेड़ी (ज़िला बरेली):
इलाके में एक बार फिर कथित डॉक्टर तस्लीम उर्फ भूरा चर्चा में है। कुछ समय पहले गलत इलाज के चलते शांति नामक युवती की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भूरा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा था। अब जेल से छूटने के कुछ ही समय बाद भूरा ने दोबारा अपने घर में अवैध रूप से क्लिनिक खोल लिया है स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि एक ऐसा व्यक्ति, जो पहले ही गलत इलाज के चलते एक युवती की जान ले चुका है, किसकी शह पर दोबारा खुलेआम मरीजों की जान से खेल रहा है स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या भूरा को किसी रसूखदार का संरक्षण प्राप्त है? या फिर जनता की जान की कीमत पर आंखें मूंद लेना प्रशासन की मजबूरी बन चुकी है इलाके के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने और ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।


