*मथुरा के प्रवर डाक अधीक्षक के द्वारा किसानों के प्रति अशोभनीय व्यवहार और किसानों की समस्याओं को न सुनने पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी बरेली को सौंपा ज्ञापन*
सोमवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर ज्ञापन कार्यक्रम के तहत जिला बरेली में भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद मथुरा में प्रधान डाकघर पर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार,आदि को लेकर भाकियू चढूनी संगठन द्वारा 10 जून को धरना दे रहे किसानों पर प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा बदसुलूकी,धमकी एवं तानाशाही दिखाई गई जिससे संगठन में रोष है। जिसको लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत ज्ञापन के माध्यम से शुरू की गई। जिसमें संगठन द्वारा निम्न माँगों को
रखा गया
संविधानिक रूप से धरना दे रहे किसानों से प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जो अशोभनीय है। ऐसे जिलाध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फसाने एवं एससी एक्ट के फर्जी मुकदमा लिखने की धमकी देने वाले कर्मचारी पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।प्रशासनिक अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी द्वारा किसानों से वार्ता की विनती को दरकिनार करने वाले तानाशाह प्रवर डाक अधीक्षक पर ज़िम्मेदार अधिकारियों के मान सम्मान में ठेस पहुंचाने का भी मुकदमा पंजीकृत किया जाए। प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा की आय से अधिक संपत्ति की जांच हेतु कमेटी गठित की जाए जिसमें एक सदस्य भारतीय किसान यूनियन चढूनी का भी रहे।मथुरा प्रधान डाकघर में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने एवं कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ अच्छा आचरण रखने हेतु विशेष कदम उठाया जाए।संगठन द्वारा चेतावनी भी दी गई जिलाध्यक्ष ने कहा अगर इन मांगो को अनदेखा किया गया तो मथुरा प्रधान डाक घर पर राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की रूप रेखा हरिद्वार 19, 20, 21 जून में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में तैयार की जाएगी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी जिला सचिव वीरेंद्र कुमार जिला प्रभारी मुनेन्द्र पाल शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार अफजाल व अन्य तमाम किसान कार्यकर्ता मौजूद रहेके द्वारा किसानों के प्रति अशोभनीय व्यवहार और किसानों की समस्याओं को न सुनने पर भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी बरेली को सौंपा ज्ञापन*
सोमवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर ज्ञापन कार्यक्रम के तहत जिला बरेली में भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी बरेली के माध्यम से केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद मथुरा में प्रधान डाकघर पर अनियमितताओं, भ्रष्टाचार,आदि को लेकर भाकियू चढूनी संगठन द्वारा 10 जून को धरना दे रहे किसानों पर प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा बदसुलूकी,धमकी एवं तानाशाही दिखाई गई जिससे संगठन में रोष है। जिसको लेकर राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत ज्ञापन के माध्यम से शुरू की गई। जिसमें संगठन द्वारा निम्न माँगों को
रखा गया
संविधानिक रूप से धरना दे रहे किसानों से प्रवर डाक अधीक्षक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जो अशोभनीय है। ऐसे जिलाध्यक्ष बरेली केशव सिंह सोलंकी ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फसाने एवं एससी एक्ट के फर्जी मुकदमा लिखने की धमकी देने वाले कर्मचारी पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।प्रशासनिक अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी द्वारा किसानों से वार्ता की विनती को दरकिनार करने वाले तानाशाह प्रवर डाक अधीक्षक पर ज़िम्मेदार अधिकारियों के मान सम्मान में ठेस पहुंचाने का भी मुकदमा पंजीकृत किया जाए। प्रवर डाक अधीक्षक मथुरा की आय से अधिक संपत्ति की जांच हेतु कमेटी गठित की जाए जिसमें एक सदस्य भारतीय किसान यूनियन चढूनी का भी रहे।मथुरा प्रधान डाकघर में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने एवं कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ अच्छा आचरण रखने हेतु विशेष कदम उठाया जाए।संगठन द्वारा चेतावनी भी दी गई जिलाध्यक्ष ने कहा अगर इन मांगो को अनदेखा किया गया तो मथुरा प्रधान डाक घर पर राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की रूप रेखा हरिद्वार 19, 20, 21 जून में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में तैयार की जाएगी
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छेदालाल वर्मा जिला संगठन मंत्री सज्जाद अख्तर जैदी जिला सचिव वीरेंद्र कुमार जिला प्रभारी मुनेन्द्र पाल शहर उपाध्यक्ष महमूद हुसैन खान तहसील उपाध्यक्ष संजीव कुमार अफजाल व अन्य तमाम किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य