Advertisement

शौच को गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही पड़ोस में निर्माणाधीन बाउंड्री में मिला शव*।


**शौच को गए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के ही पड़ोस में निर्माणाधीन बाउंड्री में मिला शव*। धौंराटांडा /भोजीपुरा (बरेली)-थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम जटोआ में सुबह शौच को गए युवक का शव गांव के ही पास में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के अंदर पड़ा मिला घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और लोग वहां जमा होने लगे पहचान से पता लगा कि यह गांव के ही युवक का शव है परिजन मौके पर पहुंचे शव को देख परिजनों में चीज पुकार मच गई हो मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दुर्गा प्रसाद उर्फ गंठा (25) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम जटोआ सुबह उठकर सोच के लिए गांव के जंगल गया धौंरा- जटोआ मार्ग पर एक मिल की बाउंड्री वॉल का काम चल रहा है उसी की पूरब साइड में उसकी बॉडी पड़ी हुई थी घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच की बताई जा रही है मामला लगभग नौ बजे प्रकाश में आया क्योंकि सुबह बारिश के चलते कोई व्यक्ति जंगल की तरफ नहीं गया दूसरी बात इस घटना को आकाशीय बिजली से भी होना देखा जा रहा है मृतक के सर में गंभीर चोट भी है परिजनों को हत्या की आशंका है उधर परिजन बॉडी को उठाकर घर पर ले आए फिर लिखित सूचना स्थानीय पुलिस चौकी धौंराटांडा को दी गई सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह मय स्टाफ मौके पर पहुंच गए उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया वहीं पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया बारिश के चलते सुबह आकाशीय बिजली भी गिरने से मौत हो सकती है या अनहोनी यह सब एक जांच का विषय है पुलिस सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, मृतक अविवाहित है चार भाइयों में दूसरे नंबर का है मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है वही मेहनत मजदूरी करने शहर से बाहर भी चला जाता था।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News