
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा संत कबीर नगर जनता का सच
अग्निवीर प्रविन कुमार चौरसिया का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत, महंत नागादास द्वारा सम्मानित
संत कबीर नगर, 14 जून 2025।
ऑपरेशन सिन्दूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश सेवा से लौटे भारतीय सेना के अग्निवीर सैनिक प्रविन कुमार चौरसिया का आज उनके गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गांववासियों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।
महंत नागादास (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड संख्या 21, संत कबीर नगर) ने प्रविन कुमार का विशेष रूप से सम्मान किया। उन्होंने प्रविन को फूलों की माला पहनाई और खाद्य सामग्री भेंट करते हुए उनके साहस और वीरता की सराहना की। महंत नागादास ने कहा कि, “अग्निवीर प्रविन कुमार जैसे जवान हमारे समाज के लिए गौरव का विषय हैं। उनकी बहादुरी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी।”
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। प्रविन कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी देश सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
सम्पर्क:
महंत नागादास
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
वार्ड संख्या 21, संत कबीर


