
**घुर समसपुर में भागवत कथा का हुआ समापन, डीजे संग निकली भव्य कलश शोभा यात्रा**
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घुर समसपुर गांव में सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आज समापन हुआ। बता दें।श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का मंगलवार को हवन व कलश विसर्जन शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। कथास्थल पर रखे जल से भरे कलश पात्रों को स्थानीय महिलाओं व कुंवारी कन्याओं के द्वारा कथास्थल से लेकर नदी तक धूम- धाम से ले जाया गया। इसके उपरांत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने कलश विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भक्तों ने गुलाल उड़ाते हुए माहौल को रंगमय बना दिया। कलश यात्रा करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भोजीपुरा स्थित नदी तक पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ कलश विसर्जन किया गया।
इसी बीच कथावाचक आचार्य शिवम सांवरिया के साथ गांव के सम्मानित श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


