Advertisement

उसरापार भिटी हरदो में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा सम्पन्न


रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा संत कबीर नगर जनता का सच

उसरापार भिटी हरदो में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा सम्पन्न
मुख्य अतिथि बिरहोर घाट के महंत भुललोटन दास एवं समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अमर नाथ यादव रहे उपस्थित

भिटी हरदो संत कबीर नगर 9 जून 2025 – सुरापान भिटी गांव में स्थित शिव मंदिर में आज विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सम्पन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरहोर घाट के प्रसिद्ध महंत भुललोटन दास पधारे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अमर नाथ यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वार्ड संख्या 21 के जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार महंत नागादास ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भक्तिभाव और आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न इस आयोजन में गांववासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं संतों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में एक दिव्य ऊर्जा का संचार हुआ।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह शिव मंदिर अब पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं का केंद्र रहा

Janta Ka Sach News