
**बरेली पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों स्कूल- कॉलेजो के पास सिगरेट, तम्बाकू विक्रेताओ के विरुद्ध चला विशेष अभियान, दिए शख्त निर्देश**बरेली। जिले में स्कूल और कॉलेजों के आसपास 100 मीटर परिधि में गुटका और सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने एसपी, सीओ और सभी इंस्पेक्टरों को 15 दिन का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।विद्यालयों के पास सिगरेट, तंबाकू, गुटका और अन्य मादक पदार्थ बेचने के मामले में संबंधित विभाग उदासीन हैं तो थानों की पुलिस भी कार्रवाई के मामले में सुस्त है। इसको लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नौ से 23 जून तक चलने वाले अभियान के दौरान शिक्षण संस्थानों के सौ मीटर परिधि में सिगरेट व तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नाबालिगों को सिगरेट व तंबाकू बेचने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। रोज पुलिस स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग करेगी।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


