
ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियो ने लगाए परिंडे
जनता का सच
सवाईमाधोपुर। तेज गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को खेरदा में अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री, महासभा प्रदेश सूचना प्रसारण मंत्री सुरेंद्र शर्मा, संभाग अध्यक्ष प्रहलाद गौतम ने पक्षियों के दाने पानी को लेकर परिंडे बांधे। उन्होने इस दौरान कहा की आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, ऐसे में सभी लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं। सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था भी करें। इस मौके पर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
—–


