Advertisement

बकरीद पर मोहम्मदपुर उर्फ हर्गना गाँव में उमड़ा ईमानी जोश, अमन-ओ-सलामती की दुआओं के साथ अदा की गई नमाज़*


*बकरीद पर मोहम्मदपुर उर्फ हर्गना गाँव में उमड़ा ईमानी जोश, अमन-ओ-सलामती की दुआओं के साथ अदा की गई नमाज़*

जनपद गोरखपुर के थाना क्षेत्र कैम्पियरगंज के अंतर्गत आने वाले गाँव मोहम्मदपुर उर्फ हर्गना में शनिवार को बकरीद (ईद-उल-अज़हा) का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह-सुबह ईदगाह और मस्जिदों में नमाज़ अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

नमाज़ के बाद इमाम साहब ने खुतबा दिया और हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की मिसाल को याद करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और त्याग का संदेश दिया। गाँव में क़ुर्बानी का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।
गाँव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस चौकी मछलीगाव चौकसी में रही, बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। नए कपड़ों में सजे बच्चे और खुशबूदार पकवानों की खुशबू ने माहौल को रौशन कर दिया।

गाँव के बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर यह पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी इस मौके पर मोहम्मद सिराजुद्दीन खान पूर्व प्रधान,मोहम्मद नफ़ीसुल हसन खान,मोहम्मद महताब खान, शब्बीर सिद्दीकी, जहीर ,सिद्दीकी, शमीम सिद्दीकी, डॉक्टर अफजल खान, आसिफ अली, जुमेरती मुजफ्फर खान, फ़करे आलम, सिकंदर, आबिद, इमाम अली, मुस्तफा, रईस खान, कदीर खान, अरकान, मोहम्मद ताजुद्दीन खान, शहनवाज, एवं तमाम लोग मौजूद रहे।

एम एम खान उर्फ फिरोज खान मंडल ब्यूरो गोरखपुर

Janta Ka Sach News