Advertisement

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनी बकरा ईद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर दी मुबारकबाद बाद में कुर्बानी पेश कर हजरत इब्राहिम की सुन्नत को किया जिंदा।*


**सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनी बकरा ईद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर दी मुबारकबाद बाद में कुर्बानी पेश कर हजरत इब्राहिम की सुन्नत को किया जिंदा।* धौंराटांडा /भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा में ईद उल अजहा बकरा ईद के मौके पर कस्बे की समस्त ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्वक निर्धारित समयो पर ईद की नमाज अदा की गई देश में अमन चैन खुशहाली के लिए दुआ की गई बाद में लोगों ने हजरत इब्राहिम की सुन्नत को जिंदा करते हुए अल्लाह की बारगाह में कुर्बानी पेश की सुरक्षा की दृष्टि से नायब तहसीलदार सदर पुलिस चौकी प्रभारी धौंराटांडा संजय कुमार मय दलबल के साथ मौजूद रहे नगर पंचायत प्रशासन ने त्योहार के चलते बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था कराई कुर्बानी के पशुओं के अवशेष नगर पंचायत वाहन ले जाते रहे।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News