
**श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भक्त हो गए भाव विभोर**
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर में श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भक्त श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक शिवम शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। इस अवसर पर जीवंत झांकियों के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। बता दें। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घुर समसपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन शुक्रवार रात में कथावाचक शिवम शास्त्री ने श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा सुनाई। इस दौरान जीवंत झांकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अपने भक्तों की रक्षा कर धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। धरती पर जब कंस का पाप व अत्याचार काफी बढ़ गया था, तब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्णा अवतार धारण किया। सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा व शिव जी भी भगवान की लीलाओं के साक्षी बने थे। इस दौरान आचार्य शिवम शास्त्री, पत्रकार- जितेन्द्र पाल मौर्य, शिवसिंह, कुंजबिहारी, अनिल डॉक्टर, सौरभ मौर्य सैनी किंग (डीजे), दुर्गा प्रसाद, सुमित कोहली,यादि सम्मानित लोग आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य भोजीपुरा


