Advertisement

फर्रुखाबाद मे दो वाहनों में ठूंसे गए 83 पड़वे, छह मरे, 52 घायल


फर्रुखाबाद मे दो वाहनों में ठूंसे गए 83 पड़वे, छह मरे, 52 घायल

कमल कांत दुबे जिला संवाददाता

फर्रुखाबाद।शहर कोतवाली पुलिस ने पांचाल घाट पर क्रूरतापूर्वक पशुओं से लदी एक डीसीएम और पिकअप को पकड़ लिया। दोनों वाहनों में भैंस के 83 पड़वे लदे थे। ठूंस-ठूंसकर भरे होने से 52 पड़वे घायल मिले, जबकि छह की मौत हो चुकी थी। पशु चिकित्सकों ने पहुंचकर पड़वों का इलाज शुरू किया। वहीं, पुलिस ने वाहन चालकों समेत चार लोगों के हिरासत में लिया है।
बुधवार को पांचाल घाट पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक डीसीएम और पिकअप में ओवरलोड पशु लदे दिखे। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। वाहनों में करीब 83 भैंसों के पड़वे ठूंस-ठूंसकर लदे थे। इस पर पुलिस ने चालकों समेत चार लोगों को फौरन हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों वाहनों को पांचाल घाट ब्लॉक कार्यालय पर लेकर आए।
चौकी इंचार्ज मोहित मिश्र ने परिसर में पशुओं को उतारने का प्रयास किया। बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल ने आपत्ति जता पशु नहीं उतरने दिए। चौकी इंचार्ज दोनों वाहनों को चौकी के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय ले गए। प्रधान प्रदीप गुप्ता ने आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस ने विद्यालय गेट

Janta Ka Sach News