जनपद बहराइच नेपाल बॉर्डर थाना रुपईडीहा 47 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत करीब रू0 50 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर राष्ट्रीय समाचार पत्र जनता का सच
थानाः- रुपईडीहा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में थाना रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली सफलता, चेकिंग अभियान के दौरान 47 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग मु.अ.स. 162/2025 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण व सफल अनावरण
प्रभारी निरीक्षक श्री दद्दन सिंह के कुशल नैतृत्व में चौकी इंचार्ज सीतापुरवा उ०नि० जितेश कुमार सिंह थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 03.06.2025 को समय 20.28 बजे इण्डो नेपाल बार्डर पर पिलर संख्या 651/11 थाना क्षेत्र रूपईडीहा से अभियुक्त अनमोल निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी गोड़ियन मोहल्ला रामजानकी नगर कस्बा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 18 वर्ष को 47 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 162/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त अनमोल निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
अभियुक्त का नाम –
अनमोल निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी गौड़ियन मोहल्ला रामजानकी नगर कस्बा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 18 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
47 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत करीब रू0 50 लाख रूपये)
गिरफ्तारी का दिनांक व समय-
गिरफ्तारी का स्थान –
भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/11 के पास से
गिरफ्तारी पुलिस टीमः-
1. प्र०नि० श्री ददन सिंह
2. उ0नि0 जितेश कुमार सिंह चौकी इंचार्ज सीतापुरवा
3. हे0का0 स्वतन्त्र विक्रम सिंह
4. का0 आशीष कुमार सिंह
5. का0 हेमन्त कुमार वर्मा
6. का० शिवेन्द्र कुमार वर्मा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी SSB टीमः-
1. ASI/GD विप्लव कुमार घोष
2. HC/GD एस. मुक्तू सिल्वा कुमार
3. CT/GD आर बाला राजू
4. CT/GDF आँचल रानी मय डाग मीको 781 ASI/GD
B COY 42 BN SSB नानपारा बहराइच ।


