Advertisement

रुदावल। पत्थर के ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 8 वे दिन भी रहा जारी


रुदावल।
पत्थर के ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना 8 वे दिन भी रहा जारी
— क्षेत्रीय विधायक ऋतु वनावत एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर किया ग्रामीणों की मांग का समर्थन
फोटो –

जगत सिंह परमार:: जनता का सच::

रुदावल। बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर से भरे ओवरलोडिंग वाहनों एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर को बंशी पहाडपुर क्षेत्र के लोगों की ओर से कांटे के पास शुरु किया गया धरना बुधवार को 8 वे दिन भी जारी रहा। महलपुर चूरा, बंशी पहाड़पुर, बसई, खोहरी, एलऊ, नगला भोला, नगला खार, सिर्रोंद, तिघर्रा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों की ओर से 28 मई से धरना शुरू करते हुए पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग रखी है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक ऋतु बनावत, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से ग्रामीणों लीज धारकों की ओर से किए जा रहे अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग को बंद कराने की मांग की। धरनास्थल पर पहुंची क्षेत्रीय विधायक को ग्रामीणों की ओर से ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि बंशीपहाडपुर क्षेत्र में लीज धारक लीज की आड में अवैध खनन कर रहे है। रॉयल्टी ठेकेदार फर्जी रॉयल्टी रसीद बनाकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे है। लीजधारकों की ओर से अवैध रूप् से डम्पिंग की जा रही है। खनन कार्य में आईआर की ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरारें आ रही है। खनन कार्य एवं ब्लास्टिंग व ओवरलोडिंग से उडने वाली डस्ट से क्षेत्र के लोगों में सिलकोसिस जैसी घातक बीमारी बन रही है। विधायक ने धरना दे रहे ग्रामीणों को उनकी मांगों का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। धरनास्थल पर बुधवार को गुर्जर नेता श्रीराम बैंसला, यादराम कुशवाह, भूरी सिंह, शेर सिंह उर्फ पप्पू ठेकेदार, देवी सिंह खटका, बाबूलाल तिघर्रा, डोडीराम डुमरिया, महेश तिघर्रा, रामसिंह मुनीम, पूर्व सरपंच सूरजभान लोधा, अर्जुन राजपुरा, बीरबल खोहरी, श्याम चुरारी, हीरालाल, विष्णु शर्मा, विक्रम सिंह सहित सैकडों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन। 4आरयूडी-1। रुदावल। महलपुर चूरा में धरनास्थल पर पहुंची विधायक को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।

Janta Ka Sach News