
बरेली रेंज पुलिस बनी प्रदेश की शान, IGRS में लगातार 10वीं बार मिला पहला स्थान
बरेली, 3 जून 2025:जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के क्षेत्र में बरेली रेंज पुलिस ने एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की जनसुनवाई प्रणाली ‘IGRS’ की मई 2025 की रैंकिंग में बरेली रेंज ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह लगातार 10वां महीना है जब बरेली रेंज शीर्ष पर बनी हुई है।
इस शानदार उपलब्धि का श्रेय जाता है डीआईजी अजय कुमार साहनी को, जिनके कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में पूरी टीम ने बेहतरीन समर्पण के साथ कार्य किया। उनकी रणनीति और प्रशासनिक दक्षता ने रेंज को लगातार सफलता की ओर अग्रसर किया।
पीलीभीत जिला प्रदेश में नंबर वन
बरेली रेंज के अंतर्गत आने वाला पीलीभीत जिला इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके अतिरिक्त शाहजहांपुर को 13वां, बरेली को 22वां और बदायूं को 25वां स्थान प्राप्त हुआ है।
थानों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीबीगंज, फतेहगंज पूर्वी, कुवरगांव, अलापुर, बिसौली, रामचंद्र मिशन, जलालाबाद, महिला थाना पीलीभीत सहित 25 से अधिक थानों ने भी राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर पुलिस व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण दिया।
पुरस्कार और सम्मान IGRS सेल में कार्यरत दरोगा शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और सिपाही सलिल सक्सेना को उनकी विशेष भूमिका के लिए सम्मानित किया जाएगा।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा,
“जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह सफलता पूरी टीम के कठिन परिश्रम का नतीजा है।”


