Advertisement

शिवशक्ति महायज्ञ में सभापति ने दी पूर्णाहुति।


शिवशक्ति महायज्ञ में सभापति ने दी पूर्णाहुति।
जनता का सच
स्टेट ब्यूरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर पर चल रहे शिवशक्ति महायज्ञ सभापति शिवरतन अग्रवाल परिवार सहित शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर हवन किया एवं पूर्णाहुति दी जगतमंगल की प्रार्थना के साथ यज्ञाग्नि में समिधा समर्पित की।

यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुये सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि जहां भी यज्ञ का आयोजन होता है। वह इलाका पुर्ण रूपेण शुद्ध हो जाता है और वहां का क्षेत्र भगवत मय हो जाता है।यज्ञ कोई साधारण अनुष्ठान नहीं, अपितु दिव्यता और तप की वह अखंड अग्निशिखा है, जिसमें न केवल आस्थाएं समर्पित होती हैं, बल्कि समस्त सृष्टि के कल्याण की कामनाएं भी हवि रूप में समाहित होती हैं।

परमात्मा से यही विनती कि यह तप, यह यज्ञ, यह साधना, विश्व को शांति और समृद्धि प्रदान करे।

इस अवसर सभापति के साथ डॉ निर्मल अमरगढ़िया, कैलाश सरपंच, मोहन ठेकेदार सभी हवन पर बैठे।

Janta Ka Sach News