Advertisement

लोहिया अस्पताल मे 450 केवी का सोलर प्लांट तैयार, उत्पादन की तैयारी


लोहिया अस्पताल मे 450 केवी का सोलर प्लांट तैयार, उत्पादन की तैयारी

कमल कांत दुबे जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

यूपी फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल भवन की छत पर सोलर प्लांट लगकर तैयार है। अब उत्पादन की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम की कार्यदायी संस्था ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। यह कंपनी 25 साल तक प्लांट का रखरखाव करके बिजली का उत्पादन करेगी। इसके बाद अस्पताल को निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल में सोलर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी हरियाणा के गुरुग्राम की मैसर्स ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड की है। इस कंपनी ने 450 केवी बिजली उत्पादन करने के लिए अस्पताल भवन की छत पर सोलर पैनल लगकर तैयार कर दिए हैं। इस कंपनी का पावर ग्रिड से अनुबंध होने की वजह से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। एक-दो सप्ताह में बिजली कनेक्शन होते ही सोलर बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद अस्पताल के कई इमरजेंसी विभागों को निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पैनल लगने के बाद कार्यदायी संस्था ने कंट्रोल पैनल लगाने का काम शुरू किया है।
कार्यदायी संस्था प्लांट को 25 साल तक अपनी देखरेख में चलाएगी। रखरखाव की वारंटी भी संस्था को ही दी गई है। सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने छत पर सोलर पैनल लगा दिए हैं। एक-दो सप्ताह में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की होना तय है
अस्पताल में खपत से अधिक बिजली ग्रिड को जाएगी
शासन और कंपनी के बीच हुए अनुबंध के मुताबिक 450 केवी क्षमता के प्लांट से अस्पताल को आपूर्ति दी जाएगी। अस्पताल में खपत के बाद जो भी बिजली बचेगी, उसे कंपनी बिजली पावर ग्रिड को देगी। इसके बदले कंपनी पावर कारपोरेशन से निर्धारित रुपये लेगी।

Janta Ka Sach News