Advertisement

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि अधिकारियों द्वारा कृषकों को दी गयी उन्न्नत तकनीकी की जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई गोष्ठी कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि अधिकारियों द्वारा कृषकों को दी गयी उन्न्नत तकनीकी की जानकारी

जनता का सच राष्ट्रीय समाचार पत्र ज़िला ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह भदोरिया

बहराइच 03 जून। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जनपद के विकासखंड मिहिपुरवा की ग्राम पंचायत चोरवा ककरा ,गोपिया तथा विकासखंड फखरपुर की ग्राम पंचायत शिवराजपुर अंगनापरा, दीकौलिया कनेरा ,मनेहरा, ततेहरा मे कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 शैलेंद्र सिंह ,डॉ0कुमारी शैलजा,कृषि रक्षा की प्रिया सिंह द्वारा किसानों को उन्नतिशील प्रमाणित बीज प्रयोग कर धान की नर्सरी डालने, रोपाई से पूर्व भूमि शोधन हेतु ट्राइकोडर्मा का उपयोग करने , फसल की लाइन शोइंग , लाइक ट्रैप से कीट रोग नियंत्रण, आईपीएम , नेचुरल फार्मिंग योजना , प्रदर्शन आदि की जानकारी किसानों को प्रदान की गई।

वही दूसरी तरफ विकास खंड मिहिपुरवा की ग्राम पंचायत ककरा गोपिया, चूरवा, में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा श्री सुधीर कुमार मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ऐ से राम प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी विकासखंड मिहीपुरवा श्री कौसर अली द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,सोलर पंप की योजना, प्रमाणित बीज वितरण की योजना मृदा नमूना , कीट नियंत्रण हेतु लाइट ट्रैप, आईपीएम प्रदर्शनआदि की जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पंकज कुमार प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार गजाधरपुर विकासखंड फखरपुर श्री जितेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि श्री युवराज सिंह आदि कृषि विभाग के क्षेत्र कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

Janta Ka Sach News