Advertisement

बलिया-वैदिक वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का समापन* जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया एवं आर्य वीर दल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वैदिक वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का समापन दिनांक-2-जून-2025- दिन सोमवार को सायं किया गया


*जनता का सच=समाचार-पत्र*
*रिपोर्ट-राजेश कुमार गुप्ता”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी=आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
**********************
*बलिया-समाचार(यू०पी०)बलिया*
*बलिया-वैदिक वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का समापन*
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बलिया एवं आर्य वीर दल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे वैदिक वीरांगना चरित्र निर्माण शिविर का समापन दिनांक-2-जून-2025- दिन सोमवार को सायं किया गया जिसमें-6-दिनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही चार जनपदों की बेटियां आत्मरक्षा,संस्कृति रक्षा,एवं राष्ट्र सेवा के भाव से युक्त हो कर व्यक्ति, परिवार एवं समाज तथा राष्ट्र के क्षेत्र में अपने आप को समर्पित करने का संकल्प लिया वही प्रशिक्षण सत्र में 85 बालिकाओं ने योगासन,व्यायाम प्राणायाम,जूडो कराटे,लाठी आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया और अपने आप को नैतिक मूल्यों के साथ जीने का प्रेरणा प्राप्त किया वहीं इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय केतकी सिंह विधायक का बांसडीह ने अपने हाथों से समापन सत्र के कार्यक्रम को आरंभ कराया वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बेटियों को पुरस्कृत किया जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नारी सशक्तिकरण एवं संवर्धन के क्षेत्र में आर्य समाज और महर्षि दयानंद का योगदान अद्वितीय है। यदि वह ना होते तो शायद नारी शिक्षा का प्रचार होना संभव नहीं था इसलिए उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता वही शिविर के संचालक आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक ने बताया कि आज के वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा के साथ संस्कार का समावेश होना बहुत जरूरी है जहां शिक्षा संस्कार और सुरक्षा समुचित प्रदान किया जाता है वहां के समाज निरंतर प्रगति करता है वही आर्यवीर दल बलिया के संचालक राजेश आर्य ने बताया की समाज में बढ़ रही हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रशिक्षण सत्रों का एक बहुत बड़ा योगदान होता है जहां बालिकाओं को सुंदर एवं संस्कारित वातावरण में अनुशासित दिनचर्या एवं समग्र विकास का वातावरण तैयार किया जाता है जिससे बालिकाएं अपने जीवन को उन्नत बना सके वही कार्यक्रम के अध्यक्ष आचार्य अरुण प्रसाद ने सभी बालिकाओं को आशीर्वाद एवं शुभकामना प्रेषित किया तथा,आर्य समाज बलिया के प्रधान डॉ०बद्री नारायण गुप्ता ने बालिकाओं को स्वस्थ एवं सदाचार पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी वही उपस्थित रहे महानुभावों के नाम इस प्रकार है परमेश्वरन श्री अग्रवाल,प्रशांत आर्य कमला सिंह आर्य,जोरावर सिंह आर्य,धर्मचंद शर्मा,सागरआर्य,शुभम आर्य ,बृज किशोर आर्य, विश्वास आर्य ,डॉक्टर अशोक कुमार,डॉ० बी०पी०सिंह रविकांत भगत,रवि सोनी आदि उपस्थित रहे

‌‌

Janta Ka Sach News