Advertisement

विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन दुर्गूपुर ग्राम पंचायत में सम्पन्न कृषकों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी


विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन दुर्गूपुर ग्राम पंचायत में सम्पन्न
कृषकों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी

बहराइच (हुजूरपुर)। ग्राम पंचायत दुर्गूपुर, विकासखंड हुजूरपुर में शनिवार को “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा भूमि एवं जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक श्री अनिल कुमार सागर ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नत तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर ही किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक श्री विनय कुमार वर्मा ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी कृषकों को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी श्री सौरभ वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज श्री शिशिर कुमार वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार, वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राजभर, तथा अधिकारी श्री रवि शुक्ला (हुजूरपुर) ने भी अपने-अपने विषयों पर उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान श्री राम जस, श्री मुन्ना लाल वर्मा, श्री हंसराम यादव, श्री दिनेश कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में कृषकगण एवं कृषि विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने किसानों को प्रेरित किया कि वे पारंपरिक कृषि के साथ-साथ प्राकृतिक एवं समेकित कृषि अपनाएं, जिससे लागत घटे और मुनाफा बढ़े।

इस अवसर पर किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए।

Janta Ka Sach News