
रुदावल।
पत्थर के ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
जगत सिंह परमार, जनता का सच।
रुदावल। बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर से भरे ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर बंशी पहाडपुर क्षेत्र के लोगों की ओर से कांटे के पास शुरु किया गया धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। महलपुर चूरा, बंशी पहाड़पुर क्षेत्र के लोगों की ओर से बुधवार से धरना शुरू करते हुए पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग रखी है। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर के ओवरलोडिंग वाहन चल रहे है। जिससे हमेशा हादसे का खतरा रहता है। साथ ही धूल उडने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है। ट्रकों में ओवर लोडिंग पत्थर ले जाया जा रहा है। पत्थर ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करते हुए राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आमजन की सुनवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।


