
**सार्वजनिक व खुले स्थानों पर ना की जाए कुर्बानी इधर-उधर ना फेके उसके अवशेष प्रशासन का करें सहयोग- उपजिलाधिकारी*। ________________________*कुर्बानी पशु के अवशेष गड्ढा खोदकर दफन करें निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए ईद की नमाज* बरेली। थाना भोजीपुरा परिसर में आज शांति समिति की बैठक आगामी त्योहारों के मद्देनजर आयोजित की गई बताते चले ईद उल अजहा बकरा ईद व कावड़ यात्रा सावन मास की भी शुरुआत होगी इस हेतु प्रशासन ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं बैठक में पहुंचे उपजिला अधिकारी सदर प्रमोद कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी ना की जाए ना ही खून बहाया जाए सभी की भावनाओं का ख्याल रखना आप सबकी जिम्मेदारी है शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने में प्रशासन का सहयोग करें वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नीलेश मिश्रा ने कहा त्योहार आपसी सद्भाव बढ़ाते हैं इस सद्भावना के तहत त्योहार मनाए जाएं जिन स्थानो पर नमाज ईद की निर्धारित है वहीं नमाज अदा की जाए सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नमाज ना पढ़ी जाए तथा कोई भी प्रतिप्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करें किसी भी प्रकार की अनहोनी में प्रशासन अपना काम करेगा कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा किसी को कोई समस्या है वह समय रहते बताएं ताकि उसका समाधान किया जा सके प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीण कुमार सोलंकी ने भी शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी धौंराटांडा संजय कुमार सहित थाने का समस्त स्टाफ ग्राम प्रधान, बीडीसी जिला पंचायत व राजनीतिक दलों के नेतागण सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जिम्मेदार नागरिक व आम जनमानस उपस्थित रहे सविनय प्रशासन का सहयोग करने की बात की और अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सकारात्मक सहयोग की बात कही।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


