Advertisement

जिले में आज फिर होगा ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल जनता – का सच स्टेट ब्यूरो राधामोहन अग्रवाल


जिले में आज फिर होगा ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल
जनता – का सच
स्टेट ब्यूरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुररराज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने बताया कि निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार शनिवार शाम जिले में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना है।
उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिले में 31 मई को द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास (ऑपरेशन शील्ड) का आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने आमजन से ब्लैक आउट और आपातकालीन सायरन की आवाज सुनते ही सभी निजी और सार्वजनिक संस्थानों, घरों की रोशनी, रोड लाइट, परिवहन साधनों द्वारा रोशनी बंद रखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के अभ्यास में अपना योगदान की अपील की।

Janta Ka Sach News