Advertisement

भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ एक अभियुक्त को भेजा जेल**


**भोजीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ एक अभियुक्त को भेजा जेल**
बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने अवैध शराब के निष्कर्षण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कंचनपुर क्षेत्र के जंगल में दबिश देकर एक शराब भट्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से 50 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद की गई, जबकि 200 लीटर लहन को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अजय पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी पीपलसाना चौधरी, कंचनपुर, थाना भोजीपुरा, जनपद बरेली के रूप में हुई है। आरोपी जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण कर रहा था और बिक्री की तैयारी में था। मौके से एक शराब भट्टी (शराब बनाने के उपकरण) भी बरामद की गई है।

इस संबंध में थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 486/2025 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
भोजीपुरा पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News