Advertisement

धोबखरा कालीमाता मंदिर का जीर्णोद्धार और धर्मशाला का शिलान्यास संपन्न, महंत नागादास रहे उपस्थित


रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा जनता का सच संत कबीर नगर

धोबखरा कालीमाता मंदिर का जीर्णोद्धार और धर्मशाला का शिलान्यास संपन्न, महंत नागादास रहे उपस्थित

धोबखरा 31.5.2925आज धोबखरा स्थित ऐतिहासिक कालीमाता मंदिर में मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य और धर्मशाला के निर्माण का शिलान्यास विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ कार्य का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में महंत नागादास उपस्थित रहे, जिन्होंने शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी उपस्थित थे। महंत नागादास ने अपने संबोधन में कहा कि यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है और इसका जीर्णोद्धार कार्य लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। धर्मशाला के निर्माण से दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि महंत नागादास जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैं, जो वार्ड क्रमांक 21 से चुनाव लड़ रहे हैं। वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर मंदिर के विकास हेतु सहयोग देने की अपील की।

Janta Ka Sach News