Advertisement

दादा श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत मिली पदमश्री ग्रहण करने पर पौत्र अनूप चौधरी को भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ ने दी बधाई


दादा श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत मिली पदमश्री ग्रहण करने पर पौत्र अनूप चौधरी को भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ ने दी बधाई

गाजियाबाद। जनपद कुशीनगर निवासी जन संघ के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत पदमश्री अवार्ड के नवाजा गया। यह पदमश्री उनके पौत्र अनूप चौधरी
ने राष्टपति
द्रौपदी मुर्मू के हाथों ग्रहण की।
इस पर एमएलसी एवं विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति के सभापति (दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री) डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने अनूप चौधरी को पदमश्री ग्रहण करने पर बधाई दी है।

भाजपा नेता जितेन्द्र गौड़ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई को मरणोपरांत पदमश्री प्रदान करके उनके 60 साल के निष्कलंक राजनीतिक करियर, जनहित में किये संघर्ष, उनकी ईमानदारी, सादगी व कर्मनिष्ठा का सम्मान करने का काम किया है। निश्चय ही पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई इसके अवार्ड के हकदार थे।

जितेन्द्र गौड़ ने आगे कहा कि जनपद कुशीनगर के गांव पगार निवासी श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई बेसिक शिक्षा अधिकारी की नौकरी छोड़कर समाजसेवा के लिए राजनीति में आये थे। वे दो बार विधायक रहे। पिछले वर्ष 111 साल की आयु में 31 अक्टूबर, 2024 को उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Janta Ka Sach News