Advertisement

बरेली, चोरों ने दो घरों को बनाया अपना निशाना कैस सहित जेवर लेकर मौके से हुए फरार


बरेली, चोरों ने दो घरों को बनाया अपना निशाना कैस सहित जेवर लेकर मौके से हुए फरार

बरेली, तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया पहली वारदात ग्राम पिपरिया उपरला में सुबोध के घर पर हुई चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर गहने व 50000 की नगदी और एक मोबाइल चुरा लिया सुबोध उस समय अपने बच्चों के साथ अपनी ससुराल गए हुए थे दूसरी वारदात गांव के ही आंचल चौहान के घर में हुई चोरों ने बक्से की कुंडी तोड़कर गहने और ₹15000 चुरा लिए चोर एक थैला भी ले गए जिसमें बच्चों की मार्कशीट भी रखी हुई थी चोर थैली को एक खेत में छोड़कर चले गए चोरी के वक्त आंचल अपनी छत पर सो रहे थे उनकी मां मकान के गेट पर सो रही थी चोरों के जाते समय उनकी मां की नींद खुली उन्होंने देखा कि चोरों के मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है दोनों पीड़ित परिवारों ने बड़ा गांव पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई बता दे क्षेत्र में पिछले एक महीने से कई घरों में चोरियां हो चुकी है इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है इंस्पेक्टर सिरौली राम रतन सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है

Janta Ka Sach News