
**एसओजी व भोजीपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी आधार पैन व अन्य दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश आरोपी दबोचे**। भोजीपुरा(बरेली)-भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहरिया पचदौरा में लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाने का धंधा चल रहा था जिससे जनसाधारण को फर्जी अभिलेख देकर मोटा धन अर्जित करने का कारोबार कर जा रहा था। आज भोजीपुरा पुलिस व एसओजी टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो वर्षों से फर्जी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्टाम्प पेपर तैयार कर जनसाधारण को धोखा दे रहे थे। गिरोह का संचालन भोजीपुरा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम पचदौरा दोहरिया से किया जा रहा था।
पकड़े गए आरोपियों में भोजीपुरा के पचदौरा दोहरिया निवासी मोहम्मद फहीम उर्फ गुड्डू पुत्र भिन्डू खां और जियाउल मुस्तफा पुत्र शफीक आलम शामिल हैं। दोनों आरोपी अजहरी जन सेवा केन्द्र और आधार कार्ड केन्द्र के नाम पर दुकान चलाते थे। इनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना भोजीपुरा और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे छापा मार कार्रवाई की। छापे में दो आरोपी रंगे हाथ फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करते हुए पकड़े गए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से 11 लैपटॉप, पीवीसी कार्ड प्रिंटर, स्कैनर, कैमरे व अन्य हाईटेक उपकरण, 20 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 15 फर्जी निवास प्रमाण पत्र, 5 आय प्रमाण पत्र, 15 स्टाम्प पेपर, बिहार व यूपी बोर्ड की 7 फर्जी मार्कशीट, 20 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 वोटर आईडी, 44 ब्लैंक प्लास्टिक आधार कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों द्वारा उपयोग की जा रही फर्जी वेबसाइट के माध्यम से सैकड़ों प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके हैं।पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रति फर्जी प्रमाण पत्र के 300 से 900 रुपये तक वसूलते थे और प्रतिदिन 6 से 7 दस्तावेज तैयार करते थे। अब तक वे लगभग 650 फर्जी दस्तावेज बना चुके थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


