
*थाना नवाबगंज*
*ग्राम पंचायत सिरौली के गांव नवादा*
*पीपल के वृक्ष में दिखी भगवान की आकृति सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल*
थाना नवाबगंज क्षेत्र ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नवादा में बहुत बरसों पुराना पंचवटी मंदिर बाबा जी की मणि पर श्रीमद् भागवत का अनुष्ठान चल रहा था तभी दो-तीन लोग पानी पीने के लिए नल के पास गए तो उन्होंने जब ब्रह्म देव महाराज के पेड़ पर नजर डाली तो उनको अचानक एकदम से आकृति नजर आई तो उन्होंने वहां के आसपास के लोगों को बताया जब वहां के लोगों ने देखा तो अचंभित रह गए भारी संख्या में भीड़ जमा होने लगी और आरती पूजन भजन संध्या करने लगे वहां के लोगों का कहना कि कोई तो कहता है माता रानी की मूर्ति है, कोई कहता है कृष्ण भगवान की मूर्ति है, कोई कहता है ब्रह्मदेव की मूर्ति है, ऐसे वहां के लोग अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं और जो है वह तो स्वयं भगवान ही जाने । वहां वहां उपस्थित लोग
रामबाबू बाथम ,वंश लाल शाक्य ,अजय यादव (वकील), अरविंद कुमार शाक्य, बृजभान सिंह बाथम, राघवेंद्र सिंह गौर, अमरचंद बाथम , कृपाल सिंह राजपूत, अवधेश सिंह ,आशीष कश्यप इत्यादि लोग मौजूद रहे। पत्रकार विकास राठौर नवाबगंज फर्रुखाबाद


