Advertisement

बरेली DM अविनाश सिंह आम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल किया गोपनीय निरीक्षक।*”


**बरेली DM अविनाश सिंह आम मरीज बनकर पहुंचे जिला अस्पताल किया गोपनीय निरीक्षक।*”
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अचानक से बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, लेकिन इस बार विशेष अंदाज़ में। डीएम बिना किसी सरकारी तामझाम के जबआम मरीज के वेश में अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया।

करीब सवा घंटे चले इस निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगकर प्रक्रिया को देखा, फिर इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब और महिला अस्पताल का दौरा किया। उनके साथ अन्य एडीएम और सीडीओ भी थे, जिन्होंने अलग-अलग वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की।

स्थानीय समस्याएं उजागर, तुरंत एक्शन

निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। महिला अस्पताल में काउंटर पर स्टाफ की कमी, तीमारदारों के बैठने की अनुपयुक्त व्यवस्था और पार्किंग की समस्या जैसी बातें डीएम के संज्ञान में आईं। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए।

प्रशासन की प्राथमिकता है बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: डीएम

डीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमें ग्राउंड जीरो से ही सही जानकारी मिलती है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना शासन की प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी वार्डों में डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन कुछ व्यवस्थागत कमियां दिखीं, जिन्हें जल्द ठीक किया जाएगा।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News