
जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति से 150 ग्राम अवैध एम.डी. (मेफैड्रोन) बरामद
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
कोटा राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान के जयपुर सेल के अधिकारियों ने स्टेशन रोड, जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को रोका, जिससे 150 ग्राम अवैध एम.डी. (मेफैड्रोन) बरामद किया गया तथा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह कार्यवाही नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई। उन्होने बताया की सीबीएन को एक विशेष सूचना मिली की एक व्यक्ति जयपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्टेशन रोड पर आपूर्ति के लिए अवैध एम.डी. (मेफैड्रोन) ले जा रहा है। उन्होने बताया की इस कार्यवाही के लिए (सी.बी.एन.) जयपुर के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई और 27 मई 2025 को उस व्यक्ति को पकडने के लिए टीम को रवाना किया गया । टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को जयपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्टेशन रोड पर रोका गया और उसके सामान की तथा व्यक्तिगत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके स्पोर्ट्स शूज के इनसोल के नीचे दो पॉलीथीन बैग में छिपाकर रखा हुआ 150 ग्राम वजन का अवैध एम.डी. (मेफैड्रोन) बरामद किया गया।
कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात बरामद अवैध एम.डी. (मेफैड्रोन) को एन.डी.पी.एस. अधिनियम] 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है तथा उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया । आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संर्पक कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn.nic.in पर जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


