Advertisement

गोरखपुर जनपद में कैंपियरगंज वि० ख० के न्याय प ० बंदोह में रेशमा इंटरनेशनल एकेडमी को राष्ट्रीय बोर्ड बारहवीं (10+2) की मान्यता मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर एमएम खान उर्फ फिरोज खान मंडल ब्यूरो गोरखपुर


गोरखपुर जनपद में कैंपियरगंज वि० ख० के न्याय प ० बंदोह में रेशमा इंटरनेशनल एकेडमी को राष्ट्रीय बोर्ड बारहवीं (10+2) की मान्यता मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर
घघवा चौराहा स्थित विद्यालय रेशमा इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव एडवोकेट से मुलाकात करने के बाद जानकारी मिली कि उनके विद्यालय को राष्ट्रीय बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता मिलने से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। इस क्षेत्र में मेरा वर्षों से किया जा रहा प्रयत्न निरंतर जारी रहेगा ।
ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र में इस विद्यालय के स्थापित होने के बाद से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। अब क्षेत्र के बच्चों को बारहवीं तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर दराज तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें सस्ती और सुलभ शिक्षा उनके घर के पास ही मिल जाएगी।
उक्त अवसर पर विद्यालय पर कथा पूजन का भी आयोजन किया गया ।

Janta Ka Sach News