
सवाई माधोपुर मे गंगापुर सिटी संविधान बचाओ रैली मे सम्मिलित
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर में . आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी विधायक एवं उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाई माधोपुर पहुंचकर रैली में भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी तादाद में अपने निजी वाहनों एवं रेलमार्ग द्वारा सवाई माधोपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली के लिए रवाना हुए।
संविधान बचाओ रैली में गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना, बामनवास विधायक इन्दिरा मीना, संभाग प्रभारी जी.आर0 खटना, जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जिला अध्यक्ष गिर्राज गुर्जर, चारों विधानसभाओं के प्रभारी एवं संविधान बचाओ रैली के सवाई माधोपुर के कॉर्डिनेटर महेश शर्मा, जिला प्रमुख, प्रधान एवं प्रदेश स्तरीय व जिला स्तरीय नेताओं ने संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया।
साथ ही विधायक रामकेश मीना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान बचाओ रैली का आयोजन एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है। जिला स्तर के पश्चात प्रत्येक विधानसभा स्तर पर भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जायेगा। लोकसभा में कांग्रेस नेता व प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था जिस पर केन्द्र की भाजपा सरकार ने पीछे हटते हुए जातिगत जनगणना की घोषणा कर दी परन्तु जातिगण जनगणना को लागू करने में केन्द्र सरकार द्वारा देरी की जा रही है जिससे जनगणना का कार्य रूका हुआ है। भाजपा के लोगों द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इनके मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा करता रहेगा।
इस अवसर पर देहात ब्लॉक अध्यक्ष छोटेलाल व्यास, मण्डल अध्यक्ष हिम्मतसिंह राजावत, रूपसिंह मीना, हरदयाल जाटव, लहरी प्रजापत, राकेश छान, बाबूलाल गुप्ता, पीसीसी के संगठन मंत्री कैलाश मीना, सरपंच हरि मीना, पीसीसी सदस्य मुकेश देहात, बृजलाल, पूर्व पीसीसी सदस्य इस्माइल भाई, फूलचन्द कोली, सलीम भाई, विजेन्द्र महावर, हरि पेन्टर, एडवोकेट मुकेश कुमावत, सेवादल से रामकेश सैनी, भरोसी बैरवा, वेदप्रकाश गौतम, चन्द्रमोहन, वेदप्रकाश मीना, कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, नगरपरिषद के पार्षदगण एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं दर्जनों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


