Advertisement

उत्तर प्रदेश पी डी ए संयोजक अशोक यादव ने संगठन विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का सघन दौरा किया


उत्तर प्रदेश पी डी ए संयोजक अशोक यादव ने संगठन विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का सघन दौरा किया
पी डी ए एसोशिएशन उत्तर प्रदेश संगठन विस्तार को लेकर लगातार जनपद व प्रदेश के दौर में रहता है इसी क्रम में संयोजक उत्तर प्रदेश अशोक यादव के नेतृत्व में दो दिवसीय दौरा उन्नाव लखनऊ बाराबंकी होते हुए आजमगढ़ आदि जनपद शामिल हैं इस दो दिवसीय दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ नेता आदरणीय शिवपाल सिंह यादव जी का भी मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ संगठन के विस्तार हेतु तथा संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया माननीय राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय शिवपाल सिंह जी ने प्रदेश संयोजक अशोक यादव को आश्वासन दिया कि संगठन की सभी जिम्मेदारियां में हम उनके साथ खड़े रहेंगे मजबूती से जहां उनकी जरूरत होगी वह संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगे, राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय शिवपाल सिंह जी ने अशोक यादव प्रदेश संयोजक उनकी मेहनत की बधाई देते हुए कहा कि अशोक यादव लगातार जनता के बीच में गहरी पैठ बना रहे हैं जनपद से लेकर प्रदेश के दौरे कर संगठन की मजबूती प्रदान कर रहे हैं ऐसे ही करते रहें जिससे सभी समाज के लोगों को जोड़ा जा सके एकजुट कर खड़ा किया जा सके इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक अशोक यादव, रामचंद्र सिंह पूर्व प्रधान,ए के सिंह,श्री सीएल यादव जी पूर्व चेयरमैन राज्य उपभोक्ता सहकारी संघ, केशर यादव बनारस राम सुमेर पाल बाराबंकी दीपक गौतम फैजाबाद शिवम, अभिषेक यादव, युवा नेता उन्नाव , अर्चना रावत जी लखनऊ, गौतम रावत जी, विकास यादव जी जमुना प्रसाद आज़मगढ़ परवेज़ जी बाराबंकी आदि अभियान का, हिस्सा बने।।
प्रदेश संयोजक पी डी ए एसोशिएशन अशोक यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य है बहुत जल्द प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी को घोषित कर सबकी जिम्मेदारियां को बताकर समाज की अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति की मदद की जा सके बिना किसी राजनीतिक महत्वकांक्षा के संगठन को आगे बढ़ाने में जितना प्रयास किया जाना जरूरी है वो लगातार करते रहेंगे
जहां समाज में उनकी जरूरत होगी वहां मजबूती से खड़े होंगे

Janta Ka Sach News