
नपावली गांव के पास एक हुंडई वेन्यू कार से 311.490 किलोग्राम वजन अवैध डोडा चूरा बरामद
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
चित्तेडगढ़/ कोटा राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ( सी.बी.एन ) के चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों एवं जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2 ने निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ राजमार्ग पर नपावली गांव के पास एक हुंडई वेन्यू कार को रोका और हुंडई वेन्यू में छिपाकर रखे गए 311. 490 किलोग्राम वजन के 18 प्लास्टिक बैग अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) श्री नरेश बुन्देल ने बताया की सीबीएन को एक विशेष सूचना मिली कि गुजरात के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक हुंडई वेन्यू कार निम्बाहेड़ा क्षेत्र से मारवाड़ क्षेत्र की ओर भारी मात्रा में डोडा चूरा लेकर जाएगी।
उन्होने बताया की जिला अफीम अधिकारी चित्तौड़गढ़-2 और सीबीएन चित्तौड़गढ सेल के अधिकारियों की एक टीम गठित करके रवाना कर संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई । सीबीएन के अधिकारियों द्वारा 22 मई 2025 को वाहन की पहचान करने के बाद वाहन को निम्बाहेड़ा- मंगलवार राजमार्ग पर निकुंभ चौराहे के पास रुकने का इशारा किया , लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और सरकारी वाहन और निवारक दल को टक्कर मारने का प्रयास किया और भाग गया।
उन्होने बताया की निवारक दल ने वाहन का पीछा कर वाहन को नापावली के पास रोका लेकिन चालक रात का फायदा उठाकर वाहन को छोड़कर खेतों में भाग गया। वाहन की तलाशी ली गई और वाहन के अंदर छिपाकर रखे गए 311.490 किलोग्राम वजन के अवैध डोडा चूरा के कुल 18 प्लास्टिक बैग बरामद किए गए। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध डोडा चूरा को हुंडई वेन्यू कार के साथ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn. nic.in पर भी जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
……
रामेश्वर लाल मीना, सहायक निदेशक दिनाक 23 मई 2025


