Advertisement

भोजीपुरा थाने का आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण अभिलेखो को बेहतर रख रखाव पर प्रशंसा तो वहीं खामियां सुधारने के दिए निर्देश**


**भोजीपुरा थाने का आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण अभिलेखो को बेहतर रख रखाव पर प्रशंसा तो वहीं खामियां सुधारने के दिए निर्देश**
बरेली। परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) द्वारा थाना भोजीपुरा बरेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्द ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई, जिससे पूरे परिसर में अनुशासन और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ सौन्दर्यकरण से जुड़ी योजनाओं का भी जायजा लिया गया।

डीआईजी महोदय ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव, शस्त्रागार की स्थिति, मालखाने की निगरानी, कैदी हाजत, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन, ईमानदारी और जनहित में कार्य करने की सलाह दी।

इस विशेष अवसर पर डीआईजी द्वारा थाना परिसर की नव निर्मित बाउंड्री वॉल के सौन्दर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित दीवार पर देशभक्ति व प्रेरणात्मक चित्रों को अंकित किया गया है, जिससे ना केवल परिसर की सुंदरता में वृद्धि हुई है, बल्कि पुलिस कर्मियों में प्रेरणा का संचार भी होता है। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिसकर्मियों व आम जनमानस की सुविधा हेतु वाटर कूलर का भी शुभारंभ किया गया, जो थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएगा।

डीआईजी ने निरीक्षण के पश्चात थानाध्यक्ष समेत समस्त स्टाफ की सराहना की और कहा कि भोजीपुरा थाना का रख-रखाव एवं अनुशासन स्तर सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिसकर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वह जनता की सेवा और सुरक्षा बेहतर ढंग से कर सकें।

इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष भोजीपुरा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल, होमगार्ड्स सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाने के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया तथा समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस प्रकार थाना भोजीपुरा का यह वार्षिक निरीक्षण न केवल पुलिस व्यवस्था के मूल्यांकन का अवसर बना, बल्कि इससे थाने की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News