Advertisement

भोजीपुरा पुलिस ने भैंस चोरी के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार छ: फरार!*


**भोजीपुरा पुलिस ने भैंस चोरी के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार छ: फरार!*
भोजीपुरा पुलिस ने भैंस चोरी के वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है मौके से एक तमंचा 315 बोर दो खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस दो एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक मोबाइल फोन पर एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आज मुखबिर की सूचना पर दी गई पशु चोरी के अभियुक्त पशु चुराने की फिराक में घूम रहे हैं। तथा दो-तीन मोटरसाइकिलों पर बिबियापुर की तरफ से आने वाले हैं इसी दौरान फिर सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की प्रयास के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षत की गई जबकि फायरिंग में वांछित अभियुक्त छोटे उर्फ राशिद पुत्र इब्राहिम निवासी मीरपुर बहानपुर थाना बिलासपुर जनपद पीलीभीत को पुलिस मुठभेड़ के दौरान ग्राम बिबियापुर के पास चक रोड पर समय सुबह 7:00 बजे गिरफ्तार किया है अभियुक्त के बाएं पैर पर गोली लगी है तथा मौके का फायदा उठाकर अभियुक्त गण 1. इकराम हड्डी पुत्र असलम निवासी हाजीयापुर थाना बारादरी 2. नदीम उर्फ बबली उर्फ नक्टा पुत्र शरीफ कुरैशी 3. सानू उर्फ शाने पुत्र अकबर निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर 4. शमशाद खां पुत्र शेर खान निवासी मीरपुर बहानपुर थाना बीसलपुर 5. गुलाब नबी पुत्र गुड्डू निवासी रसिया खानपुर थाना बीसलपुर 6. शरीफ उर्फ पप्पू पुत्र अलीजान निवासी मीरपुर बहानपुर 7. जो की फरार हो गए हैं।घटना में उप निरीक्षक रणवीर सिंह घायल हुए हैं सभी घायलों को इलाज हेतु भोजीपुरा सीएचसी भेजा गया है।घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक नोकिया मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल बरामद की।
फरार अभियुक्तों में इकराम हड्डी निवासी हाजियापुर थाना बारादरी बरेली, नदीम उर्फ बब्ली उर्फ नकटा निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली, शानू उर्फ शाने, शमशाद खां, गुलाम नबी और शरीफ उर्फ पप्पू शामिल हैं। सभी की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
पूछताछ में छोटे उर्फ राशिद ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर सहित कई जिलों में अब तक करीब सौ से अधिक भैंसें चोरी कर चुका है। चोरी की गई भैंसों को शमशाद और शरीफ पशु बाजार में बेचते थे। पैसों को आपस में बांटकर खर्च कर देते थे।
उसने बताया कि वे दिन में मोटरसाइकिल से गांवों का जायजा लेते थे और रात में सुनसान घरों से भैंसें चोरी कर लेते थे। जब किसी जिले में पुलिस का दबाव बढ़ता था, तो वे दूसरे जिले में किराए के कमरे लेकर रहने लगते थे।
इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी ने बताया कि छोटे उर्फ राशिद और उसके फरार साथियों पर बरेली और आसपास के जिलों में करीब पांच दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य

Janta Ka Sach News