Advertisement

सदर तहसील के अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखक ने किया अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल


सदर तहसील के अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखक ने किया अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल

फर्रुखाबाद जनता का सच हिंदी समाचार पत्र दिनांक 19/ 5/ 2025 दिन सोमवार को एक मीटिंग में कलम बंद हड़ताल का डिसीजन लिया गया अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने उप निबंधक प्रभारी महेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा सरकार द्वारा निबंधन मित्र नियुक्त करके उनके द्वारा दस्तावेज पंजीकृत करने की योजना का हम सभी लोग विरोध करेंगे
दिनांक 20 /5/ 2025 दिन मंगलवार को सरकार की योजना को लेकर सदर तहसील में जमकर विरोध भी देखने को मिला दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय मे ही बैठे रहे बैनामा,नोटरी,स्टांप, पूरे दिन बंद रहा स्टांप नोटरी के लिए लोग भटकते रहे AIG ने वकीलों को समझने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ताओं वा दस्तावेज लेखकों ने एक बात नहीं मानी कहा अनिश्चितकाल कलम बंद हड़ताल रहेगी
*एडवोकेट* बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार, सचिव, अतुल मिश्रा
कोषाध्यक्ष, अमित यादव, संयुक्त सचिव ,विकास सक्सेना,
शिवमंगल सिंह कुशवाहा, राजीव यादव, रवेंद्र सिंह, इंद्रेश पाल

दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना ,
सचिव, मनोज त्रिवेदी
उपाध्यक्ष, मनोज सक्सेना सदस्य, प्रशांत सक्सैना कोषाध्यक्ष ,अनूप शर्मा ,
अतीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे

Janta Ka Sach News