
*जनता का सच=समाचार-पत्र*
*रिपोर्ट-राजेश कुमार गुप्ता”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी=आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***********************
*बलिया=समाचार(यू०पी०)बलिया*
*नगर के कासिम बाजार में दवा व्यापारी अरुण गुप्ता को बदमाशों ने मारी गोली*
*बलिया-नगर में दिनांक 21-मई- 2025-दिन बुधवार को थाना कोतवाली बलिया के ऑक्टेनगंज चौकी क्षेत्र के कासिम बाजार में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अरुण कुमार गुप्ता पुत्र-स्व०ब्रज किशोर गुप्ता उम्र-64-वर्ष निवासी वार्ड० नंबर-20-कासिम बाजार ऑक्टेनगंज थाना कोतवाली बलिया को गोली मार दी गयी गोली उनके कमर के पास लगी है मजरूब को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया मजरूब अरूण कुमार गुप्ता की मेडिकल की दुकान है मौके पर उच्चाधिकारीगण मय फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया जा चुका है, मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं कानून व्यवस्था सामान्य है परिवार वालों से घटना की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर की विडियो बाइट*


