Advertisement

रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता


रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता
विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 4 फरवरी। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है।
*9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें।
*फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है।
*सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा ह

Janta Ka Sach News