Advertisement

बड़े मंगलवार पर मुखलिसपुर हनुमान मंदिर में भव्य प्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया शरबत व प्रसाद

बड़े मंगलवार पर मुखलिसपुर हनुमान मंदिर में भव्य प्रसाद वितरण, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया शरबत व प्रसाद
अमृत कुमार पाण्डेय जिला क्राइम जनता का सच

संतकबीरनगर। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मुखलिसपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य प्रसाद एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सेवा और जनसहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर के महंत संतोष गोस्वामी एवं ग्राम प्रधान मनोज अग्रहरि का विशेष योगदान रहा। उनके नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां आने वाले सभी लोगों को रोक-टोक कर शरबत और बुद्धि-फल का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मद्धेशिया, पंकज मोदनवाल, जितेंद्र कसौधन, राजकुमार भारती, मांझी, हरिओम, कन्हैया, परमेश्वर सहित तमाम गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। क्षेत्रवासियों ने ग्राम प्रधान मनोज अग्रहरि एवं सहयोगियों द्वारा किए गए इस सराहनीय आयोजन की प्रशंसा की।

Janta Ka Sach News