Advertisement

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा


सिद्धार्थनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना ढेबरुवा क्षेत्र अंतर्गत तिरछहवा पुल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरी उर्फ झगहवा टोला तिरछहवा निवासी तौफीक पुत्र मोहम्मद रफीक ने बताया कि उसका भाई खद्दूश बुधवार को अपने मोटरसाइकिल से कोठी चौराहे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तिरछहवा पुल के उत्तर तरफ कोठी चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिन्द्रा XUV कार संख्या UP 14 AL 5124 के चालक गंगाराम पुत्र मेवालाल निवासी खैरा बाजार थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों संतोष चौधरी पुत्र राधेश्याम व नितेश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी चालक को पकड़ लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Janta Ka Sach News