Advertisement

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘सिंदूरी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन में मातृशक्ति और समाज रक्षक पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।*


*सिंदूरी सम्मान समारोह*

“बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘सिंदूरी सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन में मातृशक्ति और समाज रक्षक पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।*

*बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चारबाग स्थित हैरिटेज होटल के खूबसूरत हॉल में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एवं हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सम्पन्न “ऑपरेशन सिंदूर” की वीरता को श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष कार्यक्रम “सिंदूरी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।*

*जिसमें उप निरीक्षक गौरव कुमारी समेत 51 महिला पुलिसकर्मियों को तथा थाना प्रभारी हुसैनगंज रामकुमार गुप्ता समेत 21 पुरुष पुलिसकर्मियों को उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया।*

*एंजिल प्रवीण के बेहतरीन मंच संचालन में रिची सिन्हा के सहयोग से बैदही वेल्फेयर फाउन्डेशन की अध्यक्षा डॉ. रूबी राज सिन्हा एवं महासचिव इं. प्रशांत प्रवीन सिन्हा की अगुवाई में यह कार्यक्रम शानदार तरीक़े से सफ़ल हुआ।*

*मुख्य संयोजक की भूमिका निभाई उपनिरीक्षक गौरव कुमारी ने।*

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसीपी मनीषा सिंह एवं संतोष श्रीवास्तव की गरिमा मयी उपस्थिति रही। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय त्रिपाठी मुन्‍ना एवं शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ उपस्थित रहे, इन्हीं के साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में परवेज़ अख्तर, नवल किशोर, अब्दुल वहीद, योगेश विमल, मोहित शर्मा, परमजीत सिंह, गुरमीत कौर, जमी़ल मलिक, मयंक दिवाकर, अभय तिवारी, राघव, हेम नारायण त्रिपाठी, शैलेश बाजपेयी, धीरज गिहार, कृष्ण कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।*

*सभी उपस्थित महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों को समाज के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए दुशाल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र देकर महिला पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से लाल चुनरी और राम परिवार की प्रतिमा भेंट कर ‘सिंदूरी’ नाम के भाव को श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया।*

*इन्हीं के साथ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 समाजसेवी एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।*

*कार्यक्रम की शुरुआत बैदही वेल्फेयर फाउन्डेशन के परंपरागत रूप से मस्तक पर तिलक लगाकर की गई।*

*उसके पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा समाज को एक मैसेज देते हुए प्रेरणादायक संबोधन हुए, साथ ही सभी ने डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा ईo प्रवीण प्रशांत सिन्हा एवं एंजिल सिन्हा व रिची सिन्हा की बेहतरीन कार्यशैली की भूरि भूरि प्रशंसा की।*

*‘सिंदूरी सम्मान समारोह’ मातृत्व, वीरता और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम रहा, जिसने मातृशक्ति और समाज रक्षकों को एक ही मंच पर समान श्रद्धा और सम्मान से नमन किया गया इसी के साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा तिरंगा लहराकर भारत माता की जय का नारा लगाया गया इससे कार्यक्रम देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।*

*यह आयोजन समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण का प्रतीक रहा।*

*कार्यक्रम के अन्त में डॉक्टर रूबी राज सिन्हा व प्रशान्त प्रवीण सिन्हा ने आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।*

Janta Ka Sach News