*भोजीपुरा में वीर जवानों के सम्मान में भाजपाइयों ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा उमड़ी भारी भीड़** भोजीपुरा (बरेली) -भारतीय जनता पार्टी के आला नेतृत्व के निर्देश पर पूरे भारत में पार्टी द्वारा शौर्य तिरंगा यात्रा वीर जवानों के सम्मान में जगह-जगह निकाली जा रही है उसी क्रम में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा के भारत इंटर कॉलेज से गोल्डन पैलेस तक विशाल भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व बरेली बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य रहे तो वहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, जिला महामंत्री निर्भय गुर्जर ,वीरपाल गंगवार नगर पंचायत धौंराटांडा के अध्यक्ष एवं हज कमिटी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य नदीम उल हसन ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तारिक नियाजी की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी व आम जन ने वीर जवानों के सम्मान में तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बताते हुए यात्रा निकाली गई वक्ताओं ने एक स्वर में कहा जो भी दुश्मन हमारे देश की तरफ आंख उठा कर देखेगा उसका ऐसा हश्र किया जाएगा सदी सदी तक वह याद रखेगा देश की सुरक्षा व उसका आत्म सम्मान हमारे लिए सर्वपरी है यात्रा में भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे इस मौके पर विधानसभा संयोजक महिपाल सिंह गंगवार,जिला मंत्री युवा मोर्चा सतीश कश्यप, सभासद राकेश कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरजपाल शर्मा, राजकुमार द्विवेदी, सभासद रामराज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य



