Advertisement

फर्रुखाबाद सदर तहसील वकील व दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे*


*फर्रुखाबाद सदर तहसील वकील व दस्तावेज लेखक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे*

तहसील सदर बार एसोशिएशन सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में सरकार की निबंधन मित्र योजना का जमकर विरोध कर आक्रोश व्यक्त किया।सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता तहसील सदर बार एसोशिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार ने की संचालन दयाशंकर तिवारी ने किया ।बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने अपने अलग अलग मत रखकर सरकार का विरोध किया साथ ही तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने पूर्ण रूप से अनिश्चित कालों हड़ताल करने का निर्णय लिया इसके बाद तहसील सदर बार एसोशिएशन के सचिव अतुल मिश्रा व दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष विनोद सक्सेना ने एक प्रतिनिधि साथ प्रभारी सब रजिस्टार महेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया ।अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है सादर अवगत कराना है कि विश्वस्त सूत्रों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार

आज दिनांक 19.05.2025 को वार एसोसिएशन फर्रुखाबाद में आम सभा की बैठक अध्यक्ष श्री अतर सिंह कटियार की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें तहसील सदर में कार्यरत सभी अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखक ए एवं स्टाम्प विक्रेता आदि उपस्थित हुए।
बैठक में सरकार द्वारा दस्तावेज लेखन का कार्य विभाग द्वारा अपने तथाकथित निबन्धन मित्र की नियुक्ति करके दस्तावेज पंजीकरण का कार्य कराये जाने की योजना बनाई जा रही है। जिसके सम्बन्ध में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की तहसीलों से जानकारी प्राप्त हुई है कि उनके द्वारा हड़ताल करके दस्तावेज लेखन का कार्य बन्द कराया गया है जिसके समर्थन में आम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि तहसील सदर में कार्यरत समस्त अधिवक्तागण एवं दस्तावेज लेखकों के द्वारा कल दिनांक 20.05.2025 से पूर्णरुप से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रह कर दस्तावेज लेखन का कार्य नही किया जायेगा। इस अवसर पर विकास सक्सेना अनुराग तिवारी ,जनार्दन राजपूत, रामेंद्र कटियार, संजय कटियार,अनूप शर्मा ,मनोज त्रिवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News